Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। विभाग निरीक्षक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह एवं अनिल मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अनिल मिश्रा का स्थानांतरण सैनिक स्कूल केशव सरस्वती विद्या मंदिर पटना होने के कारण विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि संगठन के कार्य को संपादित करने के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है। अपने ज्ञान का प्रसार करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। विनोद कुमार ने कहा कि अपने ज्ञान एवं अनुभव से अन्य दीप भी जले इस भाव से हमें कार्य करना चाहिए।
अध्यक्ष उद्बोधन के क्रम में डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि स्थानांतरण तो एक प्रक्रिया है परंतु अपने कर्तव्य निष्ठा एवं उत्तरदायित्व का सम्यक निरवहण करना ही हमारा मुख्य कर्म है। अतिथि परिचय अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा मंच संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा एवं संस्मरण उत्तम कुमार मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय