[ad_1]

बेतिया, 28 जनवरी (हि.स)। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज कुमार बब्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने से बिहार का चौमुखी विकास होगा और बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की एक बार फिर बिहार में सरकार बनी है।
मौक़े पर जिला महामंत्री चंद्रमा सिंह, दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, वरिष्ठ नेता देवीदयाल प्रसाद,युवा अध्यक्ष नागेंद्र राव, विरेन्द्र राव ,मनोज राव, चंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़ /चंदा