[ad_1]

सांपला पहुंचे आप नेता, सरकार पर साधा निशाना
रोहतक, 11 फ़रवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को सांपला स्थित हलवाई सीताराम के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई घटना की पीडित दुकानदार से जानकारी ली और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी बेखोफ वारदातों को अंजाम दे रहे है, लेकिन सरकार नहीं कतई गंभीर नहीं है।
उन्होंने एमएसपी की मांग को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कहा कि किसान केन्द्र सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों के रास्ते में कांटे बिछाने का सरकार काम कर रही है, जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। गुप्ता ने कहा कि जब जब किसानों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है केन्द्र व प्रदेश सरकार ने दमनकारी नीतियां अपनाई है। आज प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से पूरी तरह से परेशान है और बदलाव के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शातिपूर्ण प्रदर्शन करने का सबको अधिकार है और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। सरकार की तानाशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर इंजीनियर नवीन सांपला, राम रत्न हुड्डा, डॉ. धर्म सिंह, मास्टर योगराज, हरबीर वशिष्ठ, कविराज,देवेंद्र गौतम, राजेश सरोहा, सरोज राठी, सतीश सुहाग, ओम प्रकाश भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव