Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

केवल महतारी वंदन योजना से संबंधित कार्य के तहत रविवार को सभी बैंक खुले
दुर्ग, 3 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए जिनके आधार में दिक्कत आ रही है, वहां नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आदित्य नगर जोन, रविवार छुट्टी के दिन भी वार्डों एवं कार्यालयों में नगर निगम की टीम आधार कार्ड अपडेशन प्रक्रिया तेज कर दिया है। जिन हितग्रहियों ने महतारी वंदन के फॉर्म भरे हैं, जिनके आधार में दिक्कत है उनको निर्धारित केंद्र में जाकर निर्धारित शुल्क देकर अपडेट कराने जा सकते हैं।
शहर के नौ स्थानों में आधार अपडेशन शिविर सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा। रविवार से लेकर आने वाले रविवार को भी हितग्राही शिविर में जाकर अपना आधार अपडेट का कार्य करवा सकते हैं। जहां हितग्राही शिविर में पहुंचकर अपना आधार अपडेशन करवा सकते हैं। जिन्होंने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, वह अपना आधार कार्ड शीघ्र ही अपडेट शिविरों में पहुंचकर करवा लें।महतारी वंदन योजना के तहत 3 मार्च रविवार को सभी बैंक खुले रहेंगे व केवल महतारी वंदन से संबंधित कार्य होंगे। वहीं सोमवार से लेकर शनिवार तक पोस्ट आफिस में भी आधार कार्ड अपडेशन शिविर लगेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल