[ad_1]

नाहन, 12 फ़रवरी (हि.स.)। सुमित खिमटा ने जिला के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहीा कि जिला के कई क्षेत्र सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहते हैं और खाद्य एवं आपूर्ति निगम को इन क्षेत्रों में एलपीजी की अपूर्ति को निरंतर बनाए रखना होगा।
उन्होंने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन की आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिला में वर्तमान में 16 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,56,006 एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस की सुविधा प्रदान की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील