Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 20 जनवरी (हि.स.)। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह नज़र आ रहा है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता मन्दिरों में जाकर स्वच्छता अभियान चला रहे एवं साथ साथ भजन कीर्तन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नाहन में भी भाजपा द्वारा सफ़ाई अभियान एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुबह सवेरे भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में जन्हा काली स्थान मंदिर समेत लक्ष्मी नारायण मंदिर में सफाई करने पहुंचें वहीं दिन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा श्री रघुनाथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। आभियान के बाद सभी कार्यकर्त्ताओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया।
इस पर अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की5 हिमाचल प्रदेश में राममय वातावरण बना है। प्रतिदिन रामभक्तों की टोलिया निकल रही है और जगह-जगह राम कथाएं हो रही है।
बिन्दल ने कहा कि 22 जनवरी को राम जन्म स्थान अयोध्या पर जो भव्य राम मंदिर बना है वहां रामलला की प्रतिष्ठा होगी जिसका लाइव टेलीकास्ट सभी मंदिरों में व पूजा स्थलों पर होंगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील