[ad_1]

भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। नवाचार ऐसा करें कि देश के अन्य राज्य इसका अनुकरण करें। यह बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को अपर ऊर्जा विभाग के मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव के साथ चर्चा के दौरान कही। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये चरणवार कार्ययोजना बनाएं।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मेंटेनेंस का निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी करें। उपभोक्ताओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें समझाइश दी जाए कि सर्विस अच्छी चाहिए, तो बिजली बिल का भुगतान समय पर करें। जोन स्तर पर शिविर लगाए जाएं। अच्छे बिजली उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, विधायकों के संपर्क में रहें और उनके द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश