[ad_1]

सागर, 16 जनवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल में एक सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले की उत्कृष्टता के साथ विवेचना करने पर अतिरिक पुलिस अधीक्षकलोकेश कुमार सिन्हा को केन्द्र सरकार द्वारा गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक प्रदान किया गया है। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी मनोज नेमा ने दी।
उन्होंने बताया कि अतिरिक पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा की भोपाल के बैरागढ़ में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के पद पर पदस्थापना के दौरान सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर जघन्य हत्या का अपराध घटित हुआ था। उक्त अपराध में विवेचना तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैरागढ़ के पद पर पदस्थ लोकेश कुमार सिंह को सौंपी गई थी। उक्त विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए सिन्हा द्वारा हत्याकांड के आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की संवेदनशीलता, गंभीरता से करते हुए सभी प्रकार के भौतिक साक्ष्यों परिस्थिति जन्य सक्ष्यो एवं तकनीकी साक्ष्यों को विवेचना में एकत्र कर समावेश कर न्यायालय भोपाल के समक्ष शीघ्रता से चालान प्रस्तुत किया गया। जिसमें न्यायालय द्वारा आरोपित को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया है। सिन्हा को उक्त पदक एवं प्रशस्ति पत्र 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा। लोकेश कुमार सिन्हा को भारत सरकार से पदक, प्रशस्ति पत्र मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों-साथियों ने बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश