Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 5 जनवरी (हि.स.)। भाजयुमो खूंटी के जिलाध्यक्ष राजेश महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही युवा मोर्चा के होने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी जिला प्रभारी सत्यदेव मुंडा ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रम, राष्ट्रीय युवा महाधिवेशन, विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन, नमो वॉरियर्स, प्रदेश स्तरीय युवती अधिवेशन, युवा मोर्चा अड्डा (नुक्कड़ सभा), तिरंगा यात्रा, मंडल कार्यसमिति, सत्यापन जैसी कार्य योजना को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिये। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में जिला महामंत्री दीपक तिग्गा, नीरज पाढ़ी, पंकज कुमार, चेपा मुंडा, नीरज जयसवाल, विनय गुप्ता, बलराम सिंह, केशव कुमार, सौरभ कुमार, आशुतोष सिंह, शंकर दास, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link