Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोवा, 09 जनवरी (हि.स.)। गोवा में 08 जनवरी से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय पर्पल उत्सव के दूसरे दिन सभी के लिए समावेशी शिक्षा और सहायक प्रौद्योगिकी पर महत्वपूर्ण चर्चाओं को समर्पित रहा। इस मौके पर विभिन्न आयोजन स्थलों पर शिक्षा और सहायक प्रौद्योगिकी पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए जिसमें देश के कोने से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। नई दिल्ली स्थित ब्रदरहुड, के संस्थापक निदेशक, सतीश कपूर ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। मार्टिन मैथ्यू, ताहा हाज़िक और एवेलिनो डीसा ने अपनी राय सामने रखी।
इस मौके पर मार्टिन मैथ्यू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई )के युग में डिजिटल स्पेस की वकालत करते हुए इसके उपयोग और सिद्धांत पर विचार किया। एवेलिनो डीसा ने जागरुकता बढ़ाने के प्रयासों में सरकारी नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए समावेशी शिक्षा को लागू करने में चुनौतियों को उजागर किया। ताहा हाज़िक ने दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका का समर्थन किया। इस मौके पर गोवा के समाज कल्याण मंत्री, सुभाष फाल देसाई ने जागरूकता बढ़ाने में महोत्सव की सफलता को स्वीकार करते हुए, समावेशी शिक्षा के महत्व को दोहराया।
इसके साथ पर्पल फेस्ट में कई प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें टॉर्चइटृ ने व्यक्तियों, शिक्षकों और संस्थानों के लिए उन्नत उत्पादों का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय उपकरणों में डेज़ी (डिजिटल एक्सेसिबल इंफॉर्मेशन सिस्टम), पाइपलाइन ऐप, मेगा वॉयस और म्यूजिक ब्रेल शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट की शुरुआत की गई है। इसमें पर्पल एंथम ‘धूमल’ उद्घाटन समारोह में पर्पल एंथम, ‘धूमल’ प्रस्तुत किया गया जिसमें दिव्यांगजनों और भारतीय संगीत जगत के प्रसिद्ध रचनाकारों की प्रस्तुति रही। यह एकता और समावेशिता का प्रतीक है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर दिव्यांग समुदाय के विचारों, सफलता की कहानियों, साक्षात्कारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित चैनल, पर्पल टीवी भारत का शुभारंभ किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / विजयलक्ष्मी/प्रभात
[ad_2]
Source link