[ad_1]

सिलीगुड़ी, 4 मार्च (हि.स.)। सेवक अंतर्गत कालीझोड़ा संलग्न अंधेरी झोड़ा के पास शौच करने के दौरान एक व्यक्ति दो सौ फीट नीचे खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम विश्वजीत घोष है। वह सिलीगुड़ी का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विश्वजीत घोष रविवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ एक विवाह कार्यक्रम से कालिंपोंग से सिलीगुड़ी लौट रहे थे। इस दौरान विश्वजीत सेवक अंतर्गत कालीझोड़ा के पास अंधेरी झोड़ा में शौच करने के लिए उतरा।शौच के दौरान विश्वजीत अचानक 200 फीट नीचे खाई में गिर गयी। घटना की सूचना पर सेवक चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खाई में गिरे विश्वजीत घोष को घायल अवस्था में बरामद कर लिया। जिसके बाद सिलीगुड़ी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। सेवक चौकी की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सचिन