[ad_1]

मुर्शिदाबाद, 08 फ़रवरी (हि.स.)। दूसरे राज्य में काम करने गए मुर्शिदाबाद के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर का नाम गोपाल मंडल है। वह मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना अंतर्गत बिंदुपाड़ा गांव का रहने वाला है। गुरुवार सुबह गोपाल का शव उत्तर प्रदेश से बिंदुपाड़ा गांव पहुंचा।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, गोपाल डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के रानीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने गया था। कुछ महीने पहले काम से घर लौटने के बाद, गोपाल सात दिन पहले अपने कार्यस्थल पर वापस चला गया। पिछले मंगलवार को गोपाल के परिजनों को खबर मिली कि गोपाल की कार्यस्थल पर ही आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
मृतक के परिवार के एक सदस्य के अनुसार, जिस ठेकेदार के अधीन गोपाल ने काम किया था, उससे कई बार संपर्क करने के बावजूद हमें मौत का कारण पता नहीं चल सका लेकिन मुझे कुछ अन्य लोगों से पता चला कि उसका लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा