Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

होजाई (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। लमडिंग में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में एक शातिर ड्रग्स तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने पहुंची पुलिस की एक टीम पर तस्कर के परिवार वालों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें एक होमगार्ड का जवान प्रणब पाठक घायल हो गया। इस दौरान तस्कर फरार होने में कामयाब रहा।
बाद में फिर से पहुंची पुलिस की टीम को देखकर उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में तस्कर घायल हो गया। गोली तस्कर के बाएं पैर के घुटने के नीचे लगी। उसे घायल अवस्था में लमडिंग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल तस्कर की पहचान लमडिंग आईओसी के निकटवर्ती अबुल अली (28) के रूप में हुई है। यह घटना लमडिंग गुरू बस्ती के सेगुन बगान में उस समय हुई, जब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अबुल को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने अबुल अली के पास से एक बंदूक भी बरामद की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद