[ad_1]

नाहन, 06 मार्च (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव हेतु सिरमौर जिला के आइकन पदमश्री विद्यानंद सरैक भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पी.ओ. डीआरडीए एवं सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभगिता यानि स्वीप के नोडल अधिकारी अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है।
महिला दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। इसमें नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित की जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील