[ad_1]

कुल्लू, 25 जनवरी ( हि.स.)। कुल्लू स्थित देव सदन में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना है उन्होंने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है ।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते कहा कि जहां वे स्वयं मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे वहीं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में एक-एक मत का महत्वपूर्ण स्थान है ।मतदान का अधिकार हमे अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कहा कि हमे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी सही अर्थों में लोकतंत्र मजबूत होगा।और एक अच्छी सरकार के गठन से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील