[ad_1]

हमीरपुर, 06 जनवरी (हि. स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने हमीरपुर दौरे के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को बार-बार याद किया। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल उनके लिए सदैव गाइडिंग फिगर रहे हैं।
धनखड़ ने कहा कि 1990 में वह दोनों लोकसभा के सांसद थे और उन्हीं के निमंत्रण पर उन्होंने दो बार हिमाचल का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के निमंत्रण पर उन्होंने मंत्री रहते धर्मशाला हवाई अड्डे के लिए पहली उड़ान का उद्घाटन किया था और उसके इलावा शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में वह उपस्थित रहे थे और उन दोनों कार्यक्रमों में प्रेम कुमार धूमल उनके साथ थे।
उन्होंने प्रेम कुमार धूमल के वर्किंग स्टाइल की भी तारीफ की और उन्होंने कहां की उनका बेटा अनुराग ठाकुर भी उनकी परंपरा को आगे लेकर जा रहा है।
हिन्द़स्थान समाचार/ विशाल
/सुनील
[ad_2]
Source link