[ad_1]

धर्मशाला, 08 मार्च (हि.स.)। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद शुरू हुए खेल की पहली ही गेंद में भारत ने चौथा विकेट खो दिया। इंगलैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने चाय के बाद अपने ओवर की पहली ही गेंद में अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान की विकेट ली। भारत अभी तक पहली पारी में चार विकेट पर 385 रन बना चुका है और अभी 167 रन की लीड हो चुकी है।
पहला टेस्ट खेल रहे पाडिकल ने बनाया अर्धशतक
वहीं अपने कैरियर का पहला टेस्ट खेल रहे देवदत्त पाडिकल ने धर्मशाला में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। पाडिकल ने 89 गेंदों पर 60 रन बना लिए हैं। उधर दूसरी ओर रविंद्र जडेजा दो रनों पर खेल रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील