[ad_1]

दमोह, 28 फ़रवरी (हि.स.)।बेमौसम हुई बरसात एवं ओला वृष्टि से फसलों के नुकसान की जानकारी प्राप्त होने पर कमिश्नर सागर संभाग डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत एवं कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने 28 फरवरी को दमोह जिले के अंतर्गत ग्राम जुझार, मुडारी सहित हिंडोरिया उप तहसील के अनेक ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा की तथा फसलों को हुए नुकसान का अवलोकन किया।
संभागायुक्त डॉ. रावत ने जुझार रियाना, मुड़ारी सहित अन्य गांवो में पहुंचकर खेतों में पहुँचे किसानों से चर्चा की, उनकी बातें सुनीं। डॉ. रावत ने किसानों से चर्चा करते हुये कहा कि मौके पर आपकी फसलों की क्षति देखने आये हैं। संभागायुक्त ने तत्काल सर्वे के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। साथ ही फसल सर्वे कर राहत राशि वितरण के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर अनिल दुबे, तहसीलदार मोहित जैन, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ डा.हंसा वैष्णव