[ad_1]

धमतरी, 8 फरवरी (हि.स.)।पिकअप वाहन में भरकर भैंस के तीन बछड़ों को ओड़िशा ले जा रहे दो आरोपितों को बजरंग दल के युवकों ने पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। ओडिशा के कत्लखाना इसी रास्ते से गोवंश को तस्कर ले जाते हैं।
सिहावा पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात फरवरी को बेलरगंव क्षेत्र में ओडिशा पासिंग पिकअप वाहन अवैधानिक रूप भैंस के तीन बछड़ों को भरकर दो लाेग ले जा रहे थे। बेलरगांव से बनोरा मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिकअप को रोककर आरोपितों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता रजनीकांत देवांगन 29 वर्ष निवासी बेलरगांव की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपित सिद्धार्थ जोगी 28 वर्ष निवासी पाईकभाठा थाना सिहावा जिला धमतरी एवं समाकांत चतुर्वेदी 27 वर्ष निवासी कैटतराई थाना सिहावा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने लिया है। पिकअप को जब्त किया गया है। जब्त भैंस के तीन बछड़ों की कीमत 24500 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि उमांकांत तिवारी, उनि गोविंद सिंह राजपूत, सउनि पुष्पानंद ध्रुव, प्रआर सत्यप्रकाश मरकाम, आरक्षक चंडीकेश्वर चौहान का योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा