Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 8 जनवरी (हि.स.)। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित हुई। इस दौरान मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण आदि विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने और आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग के माध्यम से गाय, बकरी, सुअर, बत्तख आदि के वितरण की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति के क्रम आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से मछली पालन प्रशिक्षण और सरकारी अनुदान पर मछली फिंगरलिंग प्रदान करने की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि जिले में मत्स्य पालन पर भी विशेष जोर देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त उच्च मूल्य कृषि एवं उन्नत कृषि गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के द्वारा मशरुम की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही उन्हें मशरुम किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल
[ad_2]