Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
_352_H@@IGHT_1691_W@@IDTH_600.jpg)
जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंची। यहां पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी स्व. चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद वापस जयपुर लौट गई।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आज दोपहर जोधपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह एयरपोर्ट में पास स्थित पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल के फार्म हाउस पहुंची और यहां शोक सभा में शामिल होकर स्व. चित्रा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, जेडीए के पूर्व चेयरमैन प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी वापस जयपुर के लिए रवाना हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप