[ad_1]

शोणितपुर (असम) 09 मार्च (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा रेलवे स्टेशन की आरपीएफ टीम ने आज तलाशी अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।
रंगापारा आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सोहन लाल प्रधान और उनके सहयोगी एएसआई अनिरुद्ध दास तथा एक नंबर प्लेटफार्म पर चैकिंग ड्यूटी करते समय कान्सटेबल पी सैकिया और अमित रोहाज आदि ने दोपहर के समय प्लेटफार्म नंबर एक से मुरकंगसेलेक पैसेंजर ट्रेन की बैठने वाली सीट का नीचे से कुल पांच प्लास्टिक के बैग बरामद किए। बैग से कुल 20 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया।
बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग दो लाख चार हजार रुपए बताया गया है। रंगापारा में पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ की टीम लगातार गांजा बरामद करने में सफल हो रही है। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। आरपीएफ ने जब्त गांजा को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/जयकिशोर/अरविंद