[ad_1]

चेन्नई, 17 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका में फंसे 18 तमिल मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बुधवार को विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
अन्नामलाई ने 18 तमिल मछुआरों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए मंत्रालय से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। उन्होंने विदेश मंत्री को भेजा गया अनुरोध पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु की नावों को पकड़ कर 18 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर से तत्काल कार्यवाही का आग्रह किया है।
इस संबंध में श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से जानकारी दी गई है कि पीछा करने के विशेष अभियान के तहत मंगलवार शाम श्रीलंकाई जलक्षेत्र से अवैध रूप से शिकार कर रहे भारतीय मछुआरों का पीछा किया गया। श्रीलंका नौसेना के एक अधिकारी के अनुसार, ऑपरेशन में 02 भारतीय ट्रॉलर जब्त किए गए, जिनमें 18 भारतीय थे। मछुआरे मन्नार के पास श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार कर रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ आर. बी. चौधरी/संजीव