[ad_1]

कोकराझार (असम), 02 फरवरी (हि.स.)। फकीराग्राम के हेल नदी में आज एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। कोकराझार जिले के फकिराग्राम थाना अंतर्गत हेल नदी में मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी है।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी फकीराग्राम पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कोकराझार जिला अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद