Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रीवा, 29 फ़रवरी (हि.स.)। टाइगर और लेपर्ड स्टेट मध्यप्रदेश में गुरुवार की सुबह दोनों ही वन्यजीवों की दृष्टि से अच्छी नहीं रही। सुबह प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव पाया गया है। वहीं, शहडोल जिले में एक तेंदुए का शव सड़क पर पाया गया है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह भी एक टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला है, जिसके बाद रिजर्व की टीम जांच में जुट गई है। वन अधिकारियों के मुताबिक, पाया गया शव एक नर बाघ का है, जिसकी आयु करीब 6 वर्ष है। शव पनपथा कोर परिक्षेत्र के बगड़ो बीट कक्ष क्रमांक आर एफ 454 में मिला है। शव की स्थिति से वह कुछ दिन पुराना दिखाई दे रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।
शहडोल में सड़क पर मिला तेंदुए का शव
शहडोल में रीवा रोड पर गुरुवार सुबह एक लेपर्ड का शव पाया गया है। शव की स्थिति से मालूम हो रहा है कि तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेंदुए का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। मृत तेंदुए की उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश