Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 3 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में सुठालिया रोड पर रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने सिंगापुरा निवासी युवक पर शादी करने की बात कहकर गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार सुठालिया रोड़ ब्यावरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि जुलाई माह 2021 में ग्राम सिंगापुरा निवासी बृजेश पुत्र चंदरसिंह वर्मा से उसकी सगाई हुई थी। जिसके कुछ माह बाद वह घर आया और शादी करने की बात बोलकर उसने गलत काम किया, जिसके बाद कई बार गलत काम किया। अब वह कम पढ़ी लिखी होने का बहाना लेकर शादी से इंकार कर रहा है, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा