[ad_1]

हरिद्वार, 12 फ़रवरी (हि.स.)। चार माह के मासूम बच्चे का शव आज गंगनहर में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव देख नहर के किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मोनू जलवीर ने गंगनहर से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
रुड़की में गंगनहर से एक 4 माह के मासूम बच्चे का आज सुबह शव मिला। इसके बाद गंगनहर किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शव पिरान कलियर की तरफ से बहता हुआ आया है। शव को नहर में बहता देख मोनू जलवीर ने गंगनहर से शव को बाहर निकाला। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज