Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 07 मार्च (हि.स.)। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने गौलापार जीएसटी कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश बिष्ट और शाखा अध्यक्ष हर्षित गुणवंत ने कहा कि 2017 में पूरे देश में जीएसटी लागू किया गया, लेकिन राज्य कर विभाग में कार्मिकों की संख्या पूर्व की निर्धारित ही रखी गई। इससे कार्मिकों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जो कार्मिक राज्य कर अधिकारी बनना नहीं चाहते हैं उनका नाम प्रमोशन की सूची में अनावश्यक रूप से शामिल हो रहा है। मांग की कि विभाग में कार्मिकों के पद बढ़ाए जाएं, साथ ही विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाए।
इस मौके पर शाखा महामंत्री खुशाल सिंह, हरक सिंह, प्रियंका सिंह, नवल किशोर, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज