Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


फतेहपुर 20 जनवरी (हि.स.)। जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के टैंक में युवती का शव मिला। ग्रामीणों ने युवती के नग्नावस्था में शव मिलने पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जांचकर जल्द ही खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए।
ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील के पास एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार की सुबह जब मजदूर काम करने के लिए पहुंचे तो निर्माणाधीन मकान के टैंक में एक 20 वर्षीय युवती का शव नग्नावस्था में पड़ा देखकर सन्न रह गये। आस पास मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचित किया।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के आबू मोहम्मदपुर बांदा सागर मार्ग के गांव के पास राकेश कुमार गुप्ता के घर के सामने एक निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में 24 वर्षीय युवती का नग्नावस्था में शव मिला है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/दीपक/दिलीप