[ad_1]

पलामू, 5 जनवरी (हि.स.)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गयी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित अभियानों सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के संबंध में चर्चा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध कराए गए संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग कर स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार व विस्तार का लाभ लोगों को अधिक से अधिक दिया जा सके, इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेवारी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रयास करना होगा।
बैठक में स्वास्थ्य डीपीएम दीपक ने बताया कि पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में 2042 बच्चियों का स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 283 बच्चियों को उनकी बीमारी से संबंधित दवाइयां भी उपलब्ध कराया गयी है। इस पर उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के बच्चियों के भी हेल्थ से संबंधित स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने जिले में बनाये जा रहे आयुषमान कार्ड की जानकारी ली। बताया गया कि पिछले माह में 11 हज़ार से अधिक कार्ड बनाये गये हैं। इसपर उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए इसमें तेज़ी लाने के निर्देश दिये। इसमें उन्होंने आयुषमान के समन्वयक को विशेष तौर पर पीवीटीजी परिवारों का आयुषमान कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया। इस कार्य में उन्होंने यूआईडी के डीपीओ को आपस में बेहतर कोऑर्डिनेशन बनाते हुए सभी 14 हज़ार से अधिक पीवीटीजी परिवारों का आगामी 15 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को पीवीटीजी बहुल क्षेत्र में हेल्थ संबंधित विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावे उन्होंने उंटारी रोड व मोहम्मदगंज में खाली पड़े सीएचसी बिल्डिंग को उपयोगिता में लाने हेतु डीपीएम को निर्देशित किया। इसी तरह उन्होंने खराब पड़े एम्बुलेंस को दुरुस्त करने के निर्देश दिये.उन्होंने कहा की हेल्थ के सभी पैरामीटर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक केंद्र के प्रभारियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप
[ad_2]
Source link