Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पश्चिम चंपारण (बगहा) ,12 जनवरी(हि.स.)। बगहा के भैरोगंज-रामनगर मुख्य पथ पर जुड़ा ढाला चौक के समीप दो बाईक के आपसी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें एक की हाल गंभीर होने पर उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर भैरोगंज और रामनगर की पुलिस संयुक्त मौके पर पहुंची।
भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार ने आज बताया कि उक्त घटना भैरोगंज थाना सीमा से लगे रामनगर थानाक्षेत्र में हुई है । घायलों में बगहा नगर के पटखौली निवासी रमेश साह और भैरोगंज थानाक्षेत्र के मोहन चौधरी का पुत्र मुन्ना चौधरी है। रमेश साह को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेतिया रेफर किया गया, लेकिन चिंताजनक हालत देखकर बेतिया से पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी/चंदा