[ad_1]

मीरजापुर, 13 जनवरी (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के परिजन उस समय घबरा गए जब खेत में काम करने के लिए घर से निकली उनकी पुत्री लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का एक युवक भी गायब है। संदेह के आधार पर परिवार वालों ने शनिवार को युवक के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
परिजन के अनुसार, उनकी पुत्री (किशोरी) गत सात जनवरी को खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी। शाम तक पुत्री के वापस घर न आने पर परिजन को चिंता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोगों व रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ कर पुत्री की तलाश की गई। इसी बीच शनिवार को पता चला कि जिस दिन से उनकी पुत्री लापता है उसी दिन से गांव का एक युवक भी गायब है। किशोरी की मां ने युवक के विरूद्ध थाने पर तहरीर देकर पुत्री के अपहरण की शिकायत की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश
[ad_2]