[ad_1]

नाहन, 7 फ़रवरी (हि.स.)। दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के तहत आज नाहन के गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में 60 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है । इसके अलावा सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहद कम दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया गया है ।
कुदरत के सब बन्दे चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलकर जहां गरीब लोगों के निशुल्क सभी प्रकार के टेस्ट किया जा रहे हैं तो वहीं बेहद कम दामों पर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं ।
दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि लगातार पिछले 6 सालों से दशमेश रोटी बैंक के तहत जरूरतमन्द लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज यहां जरूरतमंद करीब 60 लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है जिसमें आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड आदि शामिल है ।
उन्होंने बताया कि सोसायटी हिमाचल के अलग अलग क्षेत्रों में लेबोरेटरी खोलकर गरीब लोगों की सेवा कर रही है । उन्होंने कहा कि सबे घट राम बोलें रामा बोलें राम बिना को बोले रे, उन्होंने कहा कि सब में राम बस्ते है और राम को पाने के लिए गरीब जरूरतमन्द लोगों की सेवा करनी चाहिए ।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील