[ad_1]




गाजियाबाद,04फरवरी(हि.स.)। थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गाजियाबाद में लूट, चोरी, धोखाधडी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर आदि के करीब 28 अभियोग तथा गौतमबुद्धनगर में डकैती, बलवा, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के 04 अभियोग व दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मोहन उर्फ मुन्ना है जो रबिचपटा कस्बा व थाना मुरादनगर का निवासी है। वह थाना मुरादनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा उसका एक संगठित गिरोह है जो अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध रुप से धन लाभ अर्जित करने के लिये चोरी, लूट, नकबजनी व अन्य अपराधकारित कर आर्थिक लाभ अर्जित करता है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/राजेश