[ad_1]

जालौन, 21 जनवरी (हि.स.)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के घिरउवा मोड़ पुलिया के पास रविवार को शातिर अपराधी की गोहन पुलिस से मुठभेड़ हो गई। अपराधी ने पुलिस पर फायर झोंका। पुलिस ने बचाव करते हुए अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से टॉवर की आठ बैटरी, अवैध तमंचा मय दो कारतूस एक खोखा बरामद किया है।
गोहन थाना के थानेदार दिव्य प्रकाश तिवारी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना और ईंटों चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार सुबह मड़ोरा लेन की तरफ घिलउवा मोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग की। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मदारी पुर निवासी मोहित बताया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहित शातिर अपराधी है। उसके गोहन, कुठौंद, सिरसा कलार,रामपुरा में मामले दर्ज हैं। मोहित की पुलिस से पहले भी मुठभेड़ हो चुकी है। अपराधी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ सहित आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/विशाल/दीपक/राजेश