Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 18 फरवरी (हि. स.)। सैंज में सरकारी उपक्रम में गड़बड़ घोटाला होने का मामला सामने आया है। विजिलेंस विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2007-08 में हिमाचल पावर कारपोरेशन द्वारा सैंज घाटी में 100 मेगावाट के प्रोजेक्ट निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों की खाली जमीन थी जिसपर अधिकारियों की मिलीभगत के साथ खाली जमीन पर मकान दिखा दिया तथा प्रोजेक्ट द्वारा 15 लाख रुपए मुआवजा दिया गया।
विजिलेंस को घोटाले की भनक लग चुकी थी तथा काफी समय से विजिलेंस तथ्यों को खंगाल रही थी। अब विजिलेंस के हाथ प्रमाण लगे हैं जिसके चलते अब विजिलेंस के कुल्लू थाना में अधिकारियों समेत सात लोगों के विरुद्ध शनिवार देर शाम मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी विजिलेंस अजय कुमार ने बताया कि विजिलेंस ने इस मामले को खंगाला है जिसमें कई प्रमाण सामने आए हैं। लिहाजा इस मामले में संयुक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए हायर अथॉरिटी से अनुमति मांगी गई थी जो हमें मिल चुकी है। ऐसे में अब विजिलेंस थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ करने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में जमीन मालिक गौरव कपूर, गुंजन कपूर और उनके पिता राधेश्याम के साथ-साथ एचपीसीएल में कार्यरत मैनेजर डिप्टी मैनेजर सहित तीन इंजीनियरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो अब सेवानिवृत हो चुके हैं। जबकि इसके साथ ही जमीन मालिक ने जिस निजी इंजीनियर बी डी गुप्ता को हायर किया था और जमीन और मकान की वैल्यू लगाई थी उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील