[ad_1]
नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को तीन नाम की पांचवी सूची जारी की है। इसमें जयपुर से सुनील शर्मा के स्थान पर प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से प्रतिभा सुरेश और राजस्थान की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दोसा सीट से मुरारी लाल मीणा का नाम है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर से सुनील शर्मा को टिकट देने के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। सुनील शर्मा के जयपुर डायलॉग से जुड़े होने का मुद्दा उठने लगा था।
हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/आकाश