Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 31 जनवरी (हि. स.)। कांग्रेस युवा संवाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। पहला युवा कांग्रेस संवाद कार्यक्रम बिलासपुर जिला से 17 दिसंबर 2023 को हुआ था। अब प्रत्येक जिले में यह कार्यक्रम करने की योजना है। इन कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याण नीतियों को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।
सुक्खू ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की गई, अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरम्भ की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र में 21 हजार नौकरियां घोषित की गई हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्ज पर निर्भरता कम कर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है तथा एक वर्ष में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार आया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील