[ad_1]

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर ने रविवार को ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में 11 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही ग्राम लालवाला में ग्रामवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार लगभग 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनों की समस्याओं को सुना। वहीं तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक रवि बहादुर का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र