[ad_1]

राजगढ़, 6 मार्च(हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में बसस्टेण्ड स्थित गोपी गार्डन से लगे सूने मकान से मंगलवार की रात अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार गोपी गार्डन बसस्टेण्ड के समीप रहने वाली सरोज (49)पुत्री जगन्नाथ जाटव ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, एक चैन सहित नकदी चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 40 हजार रुपये है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश