Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 07 मार्च (हि.स.)। नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल के तत्वावधान में नगर के अयारपाटा में महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट के आवास में ‘नारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट और संचालन डॉ. भावना भट्ट ने किया। सम्मेलन में सामाजिक कार्यों के लिए नर्सिंग के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शशिकला पांडेय, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, उषा पंत, डॉ. सरस्वती खेतवाल, निवर्तमान सभासद सपना बिष्ट, निर्मला चंद्रा व रेखा आर्या को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा की और सभी से अपने बूथों पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आशा भट्ट, लता तरुण, भगवती बिष्ट, लीला जोशी, तुलसी बिष्ट, धनी दुम्का, शांति तिवारी, उषा कनौजिया, सुनीता आर्य, गीता मंडल, रईसा चिश्ती, माया पंत,सायरा खान, कमला फर्त्याल व बबीता आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज