Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भरतपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपना घर आश्रम के साथ मिलकर प्रदेशभर में एक अभियान चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राजस्थान को लावारिसमुक्त प्रदेश बनाना है। इसकी शुरुआत राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 28 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर की।
इसके तहत हर संभाग में चार एम्बुलेंस रहेंगी और जिलास्तर पर दो एम्बुलेंस रहेंगी। मंगलवार को 28 एम्बुलेंस भरतपुर के अपना घर आश्रम से रवाना की गई। अभियान की शुरुआत 29 फरवरी से होगी और पांच मार्च तक यह अभियान चलेगा। अपना घर से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश से आने लावारिस और बेसहारा लोगों को भरतपुर के अपना घर आश्रम में रखा जाएगा। इसके लिए आश्रम में एक हजार लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है। बैड, गद्दा, तकिया, चादर के साथ मेडिकल की भी व्यवस्था रहेगी। एक हजार से अधिक रेस्क्यू पूरे होने के बाद राज्य के दूसरे आश्रमों भी बेसहारा लोगों को भेजा जाएगा। रेस्क्यू किए गए लोगों की सूचना संबंधित थाने में भी दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर