Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बहोरीबंद जनपद पंचायत की सभापति जया पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, सभापति प्रवीण कुमार यादव, मालती महेन्द्र हल्दकार, जनपद सदस्य भारती अनुज ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह गौड, रोहित सिंह, कमलेश जैन, रमेश पटेल, एवं प्रतिभा रानू यादव सहित 20 से अधिक जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंच, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कटनी जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी, विधायक प्रणय पाण्डे एवं जिला महामंत्री राजेश चौधरी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश