[ad_1]

गुवाहाटी, 11 मार्च (हि.स.)। असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू किए जाने के विरोध में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में गुवाहाटी महानगर जिला कांग्रेस की पहल पर आज धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धरना में पूर्व सांसद बलिन कुली और द्विजेन शर्मा, वार रूम के अध्यक्ष मेंहंदी आलम बोरा, उपाध्यक्ष बालिका लाहन पेगू, महासचिव (प्रशासन) बिपुल गोगोई आदि नेताओं ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये। नेताओं ने कहा कि सीएए को जबरन असम के लोगों पर थोपने की कोशिशें की जा रही है।
धरना में पूर्व सांसद अब्दुल हमीद, सेवा दल के अध्यक्ष दीप बायन, महासचिव अनवर अहमद, अरफान अली हजारिका, मौसमी नेओग, मइनाजान बेगम, रूपा देओरी, सैलेन बोरा, भास्कर गोहाईं, बिदेश्वर राय, अमीनुर रशीद चौधरी, रशांत मजूमदार, प्रणव कुमार सैकिया, रंजीत ठकुरिया, पीतांबर जोशी, रीना बेगम, अल्ताफ हुसैन आदि भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद