Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 29 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव राज्य के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना मोरल ग्राउंड सत्ता में रहने का खो चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार थी। परन्तु राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवाराें को 34-34 वोट मिलने पर टाईअप हो जाने के बाद कांग्रेस सरकार किसी भी तरह से मॉरली सत्ता में रहने का हक खो चुकी है। डॉ बिंदल ने कहा कि पिछले एक साल और दो महीने की कांग्रेस सरकार की कार्यशाली पूरी तरह से निराशाजनक है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने 14 महीने में प्रदेश में जो कुछ खोया है, वह अभूतपर्व हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि सवा साल की सरकार इस तरह से जनमानस के हृदय से उतर जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झूठी गारंटी और बहुत बड़ी चमक के साथ सत्ता में आई यह कांग्रेस सरकार अपनी चमक खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जनता की जनभावनाओं की रिफ्लेक्शन इस राज्यसभा के चुनाव में दिखाई दे रही है।
डॉ बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सजगता के साथ लगातार आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यक्रम मंडल स्तर, विधानसभा स्तर और बूथ स्तर पर लगातार जारी है। संगठनात्मक दृष्टि से एक बड़ा अभियान चला जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील