[ad_1]

नई टिहरी, 21 जनवरी (हि.स.)। डॉ ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले रविवार को जिलेभर के सफाई कर्मियों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर सफाई व्यवस्था ठप कर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि सफाई कर्मी 365 दिन जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी समस्याएं हल की जाएं।
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार डब्बू ने कहा कि कर्मियों का नियमितीकरण और ठेका, संविदा की व्यवस्था खत्म कर रयाल कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्याएं हल नहीं हुईं तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप//वीरेन्द्र