[ad_1]

हल्द्वानी, 25 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जीजीआईसी स्कूल के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली में हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
रैली के बाद स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम तथा मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके माध्यम से मतदान को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने स्कूली बच्चों और वहां मौजूद तमाम अध्यापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मतदाता दिवस को लेकर शपथ भी दिलाई।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के बारे में जानकारी मिले, नए वोटरों की संख्या बड़े, इसको लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र