Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



– रामभक्तों को सुगम दर्शन के बावत ली जानकारी, देखी व्यवस्था
– भक्तजन हुए मुदित, जयघोष के बीच कर रहे दर्शन
अयोध्या, 26 जनवरी (हि.स.)। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उपरांत दर्शनार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुगम दर्शन करवाए जाने के बावत सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गणतंत्र दिवस के बीच प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का मंडलायुक्त, जिला अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सुरक्षा आदि अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को दर्शन करने हेतु सुगमता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बता दें कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शनार्थियों के दर्शन करने व अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवागमन व्यवस्थाओ को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव गृह द्वारा अयोध्या भ्रमण किया गया। वहीं इससे पहले प्रातः काल भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था। सभी श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं तथा प्रसाद भी प्राप्त कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /पदुम नारायण