Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 03 मार्च (हि.स.)। रिहायशी इलाके में घुसे हाथी के हमले में रविवार को एक बुजुर्ग घायल हो गए हैं। घायल बुजुर्ग का नाम मंगरू उरांव (61) है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से पहले माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिले के माल ब्लॉक के डामडिम ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुमलाई चाय बागान के खंड दस में स्थानीय लोगों को एक हाथी को देखा। जो देखते-देखते गुडहोप चाय बागान से होते हुए तेसिमला ग्राम पंचायत के फटकन जोत क्षेत्र पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने पश्चिम तेशीमाला निवासी बुजुर्ग मंगरू उरांव पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग के खुनिया दस्ता के वनकर्मी इलाके में पहुंचे। वन विभाग के चालसा रेंज रेंजर प्रकाश थापा ने कहा कि हाथी पर नजर रखी जा रही है। घायल बुजुर्ग उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्साधीन है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा