[ad_1]

गोरखपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनके तैयार होने के बाद गोरखपुर के विकास में और उत्कर्ष दिखेगा।
शिलान्यास हुआ
– राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत डिजिटल लाइब्रेरी एवं टाउनहॉल का नवीनीकरण – लागत 7.05 करोड़ रुपये।
– जल निकासी के लिए नाली और नाला निर्माण – लागत 147.78 करोड़ रुपये।
– त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क एवं नाली निर्माण – लागत 114.06 करोड़ रुपये।
– अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के कार्य – लागत 56.76 करोड़ रुपये।
– पेयजल आपूर्ति के कार्य – लागत 45.08 करोड़ रुपये।
– तालनदोर में कान्हा गोशाला का निर्माण – लागत 32 करोड़ रुपये।
– एकला बांध पर राप्ती रिवर फ्रंट एवं शहर के डिवाइडरों के ग्रीन बेल्ट का विकास – लागत 21.69 करोड़ रुपये।
इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
– इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर – लागत 5.15 करोड़ रुपये।
– सीएण्डडी वेस्ट प्रोसेसिंग कार्य – लागत 2.59 करोड़ रुपये।
– स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन – 12.21 करोड़ रुपये।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /राजेश